सबके बॉस तो हम हैं - भारत तेज़ी से बढ़ रहा है
नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग भारत के विकास की तेज गति से नाखुश हैं और विकास को धीमा करने के लिए भारतीय निर्मित उत्पादों को महंगा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 24,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है, जो देश के रक्षा क्षेत्र की ताकत को दर्शाता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत की विकास दर से खुश नहीं हैं। उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। 'सबके बॉस तो हम हैं', भारत इतनी तेज़ी से कैसे बढ़ रहा है? और कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी, भारतीयों के हाथों की चीज़ें उन देशों में बनी चीज़ों से ज़्यादा महंगी हो जाएँ।



