MP - 32 दिनों से लापता विधायक का अब तक कोई पता नहीं..?
मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के लापता होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है l राज्यमंत्री राधा सिंह का बयान सामने आया है, उन्होंने राज्यमंत्री विधायक प्रदीप पटेल को लापता मानने से इनकार करते हुए कहा कि विधायक तीर्थ दर्शन पर गए हैं और वह लापता नहीं हैं l उन्होंने यह भी कहा कि विधायक और सांसद दोनों को अवकाश लेने का अधिकार है, यह पूरी तरह नियमों के अंतर्गत आता है l राज्यमंत्री के अनुसार यदि विधायक वास्तव में लापता होते तो सरकार अब तक आवश्यक कार्रवाई कर चुकी होती l उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी है और केवल मोबाइल बंद होना किसी के लापता होने का प्रमाण नहीं है l
विधायक प्रदीप पटेल के पिछले लगभग 32 दिनों से सार्वजनिक रूप से सामने न आने और किसी भी आधिकारिक जानकारी के अभाव में क्षेत्र की जनता में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है l न तो विधायक की ओर से, और न ही प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट सूचना जारी की गई है l



