गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब मंत्री ने लगाई फटकार और दिखाया आईना
छिंदवाड़ा। खजरी गांव में दोपहर भोज स्कूली बच्चों के साथ मंत्री जी को करने का कार्यक्रम था l जब मंत्री जी भोज के लिए पहुंचे तो उनके साथ बहुत सारे नेता भी थे, मंत्री जी भोज के लिए बैठे हुए नेताजन भी बैठ गए l इस बात पर मंत्री राकेश सिंह नाराज हुए और उन्होंने आईना दिखाते हुए फटकार लगाई कि यह भोजन पहले बच्चों को मिलना चाहिए l यह भोजन बच्चों के लिए है ना कि नेताओं के लिए.. बाद में आयोजन होने अपनी भूल सुधरी l गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छिन्दवाडा नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय विशेष भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने विद्यार्थियों के साथ सुस्वादु पौष्टिक भोजन खीर-पूरी का स्वाद चखा । उन्होंने प्रारंभ में दीप प्रज्जवलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम में एक छात्रा को अपने हाथों से खीर - पूरी खिलाकर विशेष भोज कार्यक्रम की शुरूआत की । उन्होंने कन्या पूजन भी किया ।



