पाकिस्तान की भाषा बोलती है कांग्रेस
भोपाल l भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस बेवजह आरोप लगा रही है, जबकि यह पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर थोड़ी भी समझ है, तो उसे पता होना चाहिए कि इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है। कांग्रेस के पास खुद बूथ और BLA नहीं हैं, इसलिए वह ड्रामा कर रही है और अपने पाप छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मत बन गया है जो स्टेटमेंट पाकिस्तान में दिया जाता है,दूसरा दिन वही राहुल गांधी भारत में दे देते हैं या जो राहुल गांधी यहां कहते हैं, दूसरे दिन वही पाकिस्तान में कहा जाता है। कुल मिलाकर कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी लोकतंत्र और संविधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।



