हिंदू बहनों के खिलाफ आपत्तिजनक रील बनाने वालों के विरूद्ध कडी़ कार्रवाई की मांग
सुसनेर के दो युवकों द्वारा बनाई गई आपत्तिजनक रील से शहर में तनाव फैल गया। रील में हिंदू बहनों पर की गई अभद्र टिप्पणी से हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और सुसनेर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया गया कि सुसनेर निवासी आवेश अली और अजाज ने @aayu_x11 नामक इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की, जिससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।प्रदर्शन के दौरान थाने परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसे देखते हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


