एक ही लड़की को एक ही सांप ने 11 बार काटा
कौशांबी जिले के सिराथू तहसील के भैंसाहा पर गांव मे एक ही लड़की रिया को बार-बार सांप के डसने की घटना घट रही है l रिया मौर्या नाम को अब तक 11 बार सांप काट चुका है l हैरानी की बात यह है कि गांव के किसी और व्यक्ति पर सांप ने हमला नहीं किया और ना ही रिया के परिवार के सदस्यों पर l इस घटना ने ग्रामीणों को गहरी दहशत और अंधविश्वास के जाल में डाल दिया है रिया केl परिजनों का कहना है कि एक ही जोड़ा सांप बार-बार खेत से घर तक के रास्ते में रिया को ही निशाना बनाता है l जब वह अकेली होती है, तभी उस पर हमला होता है lरिया के पैरों पर सांप के डसने के कई निशान साफ दिखते हैं l बार-बार डसने की वजह से उसका इलाज लगातार जारी है, लेकिन उसके मन में डर बैठ गया है l ग्रामीण भी दहशत में हैं l रिया के घर वाले और गांव वाले सभी परेशान है कि आगे ऐसा हो कैसे हो रहा है l



