(सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव कुमार चौबे के जन्मदिवस पर विशेष)                         भोपाल / नर्मदापुरम l  किसी भी व्यक्ति की शख्सियत का आकलन उसके कद, कदम और कमान से होता है। सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव कुमार चौबे की जब भी, जहां भी चर्चा होती है। इन तीनों मापदंडों के आधार पर ही होती है। जो लोग श्री चौबे को जानते हैं उन्हें मालूम है। कि हरदम उनके कद में इजाफा हुआ है और कदम उन राहों की ओर मुड़े हैं। जो सदा विश्वास तथा विकास की मंजिल की ओर जाते हैं। जहां तक कमान का सवाल है तो उसकी अनेक मिसालों से उनका सामाजिक और राजनैतिक जीवन भरा पड़ा है। शिव कुमार चौबे सहज-सरल और सौम्य स्वभाव के धनी है। हों भी क्यों ना, आखिर यही तो लक्षण है 'शिव' होने के। उनका 'शिवत्व' आमजन की समस्या दूर करने में कारगर साबित होते रहा है। राष्ट्रवाद के विराट हस्ताक्षर ,भाषण कला के मर्मज्ञ, प्रखरवाणी, समाज के हर पहलू पर नजर, सत्ता और संगठन में अपनी बात बेबाक तरीके से रखने वाले शिवकुमार चौबे राजनैतिक गगन के ऐसे ध्रुव तारा हैं जो अपने उजास से सदैव दूसरों को आलोकित करते रहते हैं l मुख्यमंत्री होने के नाते शिवराज सिंह चौहान की व्यस्तता लाजमी है। वह निरंतर प्रदेश के दौरे पर होते हैं। उनकी अनुपस्थिति में भी उनके निज सहयोगी एवं सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव कुमार चौबे उनकी मंशा के अनुरूप कार्य कर उनकी अनुपस्थिति का आमजन को आभास नहीं होने देते हैं। उनका हमेशा से यही मानना रहा है कि जब तक निचले तबके के लोग उन्नति नहीं करेंगे तब तक प्रदेश पूर्ण रूप से समृद्ध नहीं होगा। उनके व्यक्तित्व में जहां एक ओर कर्म की निरंतरता है, तो वहीं दूसरी ओर कर्तव्य की भव्यता भी है। यही वजह है कि भाजपा के इस स्तंभ को असाधारण होते हुए भी हर वर्ग में साधारण व्यक्ति की तरह देखा जाता है।