जबलपुर के गोल बाजार क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई ने एक परिवार को खुले आसमान के नीचे आने पर मजबूर कर दिया है। पीड़ित साध्वी भगवती प्रिया ने रोते हुए बताया कि वे पिछले 105 वर्षों से इस स्थान पर रह रहे हैं और उनके पास बिजली बिल, टैक्स रसीद व अन्य सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के प्रशासन ने अचानक उनके घर को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान घर में रखा कीमती सामान, जेवर और यहाँ तक कि घर के मंदिर में स्थापित मूर्तियों व धार्मिक ग्रंथों को भी भारी क्षति पहुँची है, जिससे परिवार की धार्मिक भावनाएं और जीवन भर की पूंजी दोनों आहत हुई हैं।