रायसेन l लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा आज जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोंडिया में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का श्रवण किया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को समर्पित प्रधानमंत्री जी की 'मन की बात' प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरक होती है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।