सात दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल करेंगे
दतिया। भांडेर तहसील से आए गौ सेवकों ने दतिया के नवीन कलेक्ट्रेट पहुंचकर गौ संरक्षण और गौशाला की स्थापना को लेकर एसडीएम संतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपा। गौ सेवकों ने बताया कि भांडेर क्षेत्र में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर आवारा रूप से घूम रहे हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में जहां लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं कई गायों की भी मौत हो चुकी है। भारतीय समाज सेवा संस्था के सदस्यों ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से निरंतर गौ सेवा कर रहे हैं और कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संस्था ने मांग की है कि भांडेर क्षेत्र में शीघ्र गौशाला स्थापित की जाए, ताकि सड़कों पर भटक रही गायों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन सात दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो वे करना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे।



