भोपाल l पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत मिली है। उनके खिलाफ मानहानि के प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट भोपाल द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। नवंबर 2020 में कोलकाता में आयोजित एक सभा में अभिषेक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को गुंडा कहा था। इसके कारण आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई एक मई 2021 से सुनवाई भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। पेशी पर लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण एमपी-एमएलए कोर्ट ने अभिषेक के विरुद्ध 11 अगस्त और 26 अगस्त 2025 की तारीखों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अभिषेक बनर्जी ने इस गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।