जबलपुर l केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके के संकट मोचन मंदिर के पास सौरभ आठ्या नाम के एक युवक के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने विवाद किया और मारपीट की। जब सौरभ के परिजनों ने जब मुस्लिम युवकों के पराजयों से मारपीट की बात का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस झड़प में 2 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। नाराज हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सौरभ आठ्या की शिकायत पर हसीब मकरानी, अज्जू मकरानी सहित चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।