सतना l नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी नगर निगम कार्यालय सतना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई कक्षों में अधिकारियों-कर्मचारियों के अपने निर्धारित सीट से अनुपस्थित पाये जाने पर राज्यमंत्री ने गंभीर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी नियत समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर सौपे गये दायित्वों का निर्वहन करें। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नगर निगम कार्यालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर उनकी कार्यशैली की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।