नोएडा के सेक्टर 44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल ट्रांसपोर्ट की बस में यूकेजी का एक मासूम बच्चा लगभग 6-7 घंटे तक बंद रहा। यह घटना स्कूल और ट्रांसपोर्ट प्रबंधन की बड़ी और गंभीर चूक को उजागर करती है l एक यूकेजी कक्षा का छात्र सुबह स्कूल बस में बैठा था। बस में ही वह बच्चा गहरी नींद में सो गया था। स्कूल पहुंचने पर बस चालक और सहायक ने उसे नहीं देखा। उन्होंने बस को स्कूल से 25 किलोमीटर दूर पार्किंग में खड़ा कर दिया। बच्चे के माता-पिता ने दोपहर में उसकी तलाश शुरू की। कई घंटों बाद बच्चा बस के अंदर बंद मिला। स्कूल और ट्रांसपोर्ट की यह लापरवाही बेहद गंभीर है। इससे बच्चे की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। इस घटना ने स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है।