सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय अब लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन दिखाना होगा
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी होटल मालिकों को लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के उस निर्देश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों में क्यूआर कोड प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया, जिससे भोजनालयों के मालिकों के नाम और पहचान का पता चल सके। याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश को चुनौती दी गई, जिसमें सरकार ने कांवड़ मार्ग पर सभी खाने-पीने की दुकानों और भोजनालयों पर क्यूआर कोड स्टीकर प्रदर्शित करने और साथ ही दुकानों के बाहर बैनर लगाकर दुकान मालिक के नाम को प्रदर्शित करने को कहा गया था।



