नई दिल्ली। यूजीसी के नए नियमों पर रोक लग गई है l सुप्रीम कोर्ट ने आज UGC के नए नियमों पर बड़ा फैसला सुनाया और UGC की नई गाइडलाइंस पर रोक लगा दी है l सुप्रीम कोर्ट ने UGC के ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026’ को अस्पष्ट और दुरुपयोग की संभावना वाला बताते हुए स्थगित कर दिया l चीफ जस्टिस सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि इस नियम को स्पष्ट करने की जरूरत है l तब तक 2012 के पुराने UGC नियम लागू रहेंगे l कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई 19 मार्च को तय की l