नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज निधन हो गया। मलिक ने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में 1 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनका लंबे समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बिहार, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और गोवा में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके निधन की जानकारी पूर्व राज्यपाल के X हैंडल से ही दी गई है।