गरबा करते करते सोनम को आया चक्कर और हो गई उसकी मौत
खरगोन l भीकनगांव ब्लॉक के ग्राम पलासी में रविवार देर रात एक हादसा हो गया, जिसमें सोनम यादव दुर्गा पंडाल में दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान सोनम के पति कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में गांव के महिला पुरुष वहां मौजूद थे। इसी दौरान भक्ति और फिल्मी गीतों पर गरबा डांस शुरू हो गया, जिसमें सोनम भी पूरी शालीनता के साथ सर पर डले पल्लू को संभालते हुए, मेरे ढोलना वाले गीत पर डांस करने लगी। इसे देख महिला का पति भी उसका साथ देने महिला संग झूमने लगा। कुछ देर बाद सोनम चक्कर खाकर गिरी और बेहोश हो गई जब स्थानीय डाक्टर को दिखाया तो उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक से इनकी मृत्यु हो गई है l पूरा गांव गमगीन है l



