जोबट से विधायक सेना पटेल सदन में पूतना बनकर आई
भोपाल l कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में संदिग्ध कफ सिरप से बच्चों की मौत, इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा बच्चों को कुतरने से मौत की घटना और बीएलओ की मौत को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की जोबट से विधायक सेना पटेल पूतना के भेष में पहुंचीं। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने उनसे पूछा- पूतना यहां क्या कर रही है? जवाब मिला- मैं भाजपा सरकार हूं… बच्चों को मारने आई हूं। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की।



