सफेद प्याज की खेती एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
खरगोन । उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग खरगोन द्वारा 29 सितंबर को कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन पर सेमिनार/कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सफेद प्याज की खेती और प्रसंस्करण तकनिकी पर जैन इरिगेशन जलगांव महाराष्ट के वैज्ञानिक एग्रोनामिस्ट बी.आर. सोलंकी, आर. एम. सूर्यवंशी, सी.एच. धनगर द्वारा जिले 150 कृषकों को सफेद प्याज उत्पादन तकनीकी एवं प्रसंस्करण के लिए अनुबंध खेती की तकनीकी जानकारी दी गई ।
कार्यशाला में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी छगनसिंह निगवाल, ज्ञानसिंह गुथरिया, दुर्गेश यादव, राजेश पाटीदार एवं सकील अहमद खॉन रिजनल मेनेजर, राकेश चौहान रिकवरी अधिकारी जैन इरिगेशन खरगोन उपस्थित रहे।



