इंदौर। देश भर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी दोनों के भाइयों ने केस डायरी की कॉपी मांगी है l एक ओर राजा रघुवंशी का भाई चाहता है कि सोनम समेत सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले वहीं दूसरी ओर सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद उस केस डायरी को पढ़ना चाहता है और यह जानना चाहता है कि आखिर उसकी बहन सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या क्यों की फिलहाल गोविंद का कहना है कि उन्होंने सोनम रघुवंशी के लिए कोई वकील हायर नहीं किया है दूसरी तरफ विपिन रघुवंशी पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है कि सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले l