इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी लड़ाई के बीच राजा रघुवंशी के घर पर छह मसी की पूजा विधि-विधान के साथ की गई। राजा की मां उमा रघुवंशी ने अपने हाथों से राजा के पसंदीदा व्यंजन बनाए। भींगी आंखों के बीच मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि सोनम ने हमारे बेटे और परिवार के साथ जो धोखा किया है, उसके लिए फांसी की सजा तो नहीं मिलेगी लेकिन उसे काला पानी या उम्रकैद मिलनी चाहिए। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है l आज भी जब ढोल बाजे की आवाज सुनाई देती है तो मैं उसे नहीं सुन पाती। यदि मैं शादी नहीं करती तो मेरा बच्चा मेरे पास होता।