इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बयान शिलांग कोर्ट में हो चुके है। विपिन ने आरोप लगाया है कि सोनम को उसका भाई गोविंद मदद कर रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि विपिन भी शिलांग जा चुका है। विपिन ने सवाल उठाया कि आरोपी केस के ट्रायल के दौरान नए कपड़े पहने नजर आते थे। उनके पास यह कपड़े कैसे आए है। विपिन ने ही शिलांग जाकर इस केस की रिपोर्ट लिखवाई थी और र राजा के शव की शिनाख्त भी विपिन ने की थी। इस केस में सोनम के भाई गोविंद के बयान भी हो सकते है,क्योकि पुलिस ने सोनम के घर, दफ्तर और गोदाम में जाकर भी जांच की थी और उस समय गोविंद भी साथ था।