कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा सहकारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जबलपुर l कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड जबलपुर द्वारा सहकारी सशक्तिकरण अभियान का आयोजन ग्राम– झगरा ,समिति- नगना के प्रांगण मे जिला - जबलपुर (म.प्र) पर आयोजित में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नितेश जिंदल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक , जबलपुर , कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ एम के पालीवाल,पूर्व संयुक्त संचालक , जैव उर्वरक, कृषि विभाग, जबलपुर, विशेष अतिथि श्री पंकज अटोलिया , जिला विपणन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जबलपुर , श्री डी बी सिंह , सहकारिता विकास प्रकोष्ठ, कृभको ,भोपाल एवं जबलपुर ज़िले अंतर्गत समिति नगना के किसान बंधु सहकारी बैंक के शाखा कटंगी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजा राम पटेल , प्रशासक , समिति -नगना द्वारा किया गया l
क्षेत्रीय प्रतिनिधि जबलपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया l
कृभको का परिचय गौरव विश्नोई , वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि , जबलपुर द्वारा कृभको उत्पादों की जानकारी दी गई, एवं कृभको द्वारा समय समय पर नवीन उत्पादों को विपणन के क्षेत्र में किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु लाए जा रहे है तथा समिति नगना को कृभको द्वारा अंगीकृत किया गया है जिसके अंतर्गत कृभको द्वारा समिति मे चलाये जा रहे कार्यक्रम जैसे – मृदा परीक्षण , आलमीरा , कुर्सी उपलब्ध कराना , व्रक्षा रोपण आयोजन , किसान सभा जैसे कार्यक्रमो का आयोजन वित्तीय वर्ष -25-26 मे किया गया है जिसकी जानकारी दी
कृभको कार्यक्रम में उपस्थित श्री पंकज अटोलिया, विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जबलपुर द्वारा कृभको के जैव उत्पादों को समिति स्तर पर भंडारण एवं विक्रय हेतु जबलपुर समितियों को सलाह दी जिससे समितियों को वित्तीय लाभ तथा किसानों को समिति के माध्यम से अच्छे उत्पाद मिल सके
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
श्री श्री नितेश जिंदल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक , जबलपुर द्वारा सहकारिता मंत्रालय द्वारा समय के साथ पैक्स के लिये चलाई जा रही नवीन योजनाओं के जानकारी साझा की और संस्थाओं को सुद्रण बने हेतु नवागत विचारों को साझा किया तथा साथ मैं कृभको द्वारा चलाए जा रहे सहकारिता क्षेत्र में कार्यक्रमों की सराहना व्यक्त की
श्री डी बी सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ, कृभको द्वारा पैक्स वित्तीय मजबूती हेतु चल रही योजनाओं की जानकारी साझा की
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री राजा राम पटेल , प्रशासक , समिति -नगना द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में 100 से अधिक सहकारी बैंक, सहकारिता विभाग , समिति किसान जबलपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l



