क्या शिवराज सिंह चौहान ही होंगे भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष...?
भोपाल। अचानक यह खबर निकालकर सामने आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा बढ़ाई जाने को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही है कि क्या शिवराज सिंह चौहान ही भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे ...? हालांकि सुरक्षा बढ़ाए जाने से यह अनुमान लगाया नहीं जा सकता कि वह अध्यक्ष बनने जा रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन के समय एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री के यहां अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई थी इसके बाद मीडिया में अटकले लगने लगी थी कि वे केंद्रीय मंत्री ही मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और जब मुख्यमंत्री का चयन हुआ तो दूसरा ही नाम निकलकर सामने आया था लेकिन यदि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई है तो निश्चित ही कोई ना कोई बड़ी वजह अवश्य है l



