देखिए केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मामागिरी के बाद अब दादागिरी
भोपाल l मध्यप्रदेश के एवरग्रीन लोकप्रिय नेता केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। अभी तक वे सबके मामा थे लेकिन अब चौहान दादा भी बन गए हैं। उनकी बहू अमानत चौहान ने सुपुत्री को जन्म दिया है।
नवजात लाड़ली लक्ष्मी के आगमन से चौहान परिवार में हर्ष, उल्लास और आनंद का वातावरण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह देवी स्वरूप कन्या उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, अच्छे संस्कार और यश प्राप्त करे तथा परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करे।



