शिवराज ने फिर दिखाई दरियादिली ...लोग कह पड़े नेता हो तो ऐसा शिवराज सिंह चौहान जैसा
भोपाल से ग्वालियर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए एक घायल युवक की जान बचाने में मदद की। सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था और आसपास लोगों की भीड़ जमा थी परंतु कोई आगे बढ़कर सहायता नहीं कर रहा था। स्थिति को देखते हुए केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं वाहन से उतरे और घायल के पास पहुंचे। बिना देरी किए युवक को अपनी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत कर तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई गई। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से युवक की जान बचाई जा सकी। वहां मौजूद लोगों के मुंह से बरबस ही निकल पड़ा l



