कानपुर जिले में पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार के बाद शादी का दवाब पड़ने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सूटकेस में रखकर दोस्त के साथ बाइक से 95 किलोमीटर दूर यमुना नदी के चिल्लाघाट पर पहुंचा। वहां सूटकेस के साथ सेल्फी ली और फोटो को अपने स्टेटस पर लगाया। इसके बाद सूटकेस को यमुना में फेंक दिया।
हनुमंत विहार में दो माह पहले हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है l दरअसल आकांक्षा और सूरज की दोस्ती 1 साल पहले हुई थी आकांक्षा को सूरज पर कुछ शक हुआ जिसको लेकर दोनों विवाद हुआ l इसके बाद सूरज ने आकांक्षा को घूंसे ही घूंसे मारे उसके बाद गला दबाकर उसे मार डाला फिर अपने दोस्त आशीष को बुलाया और उसे सूटकेस में भरकर यमुना नदी के चिल्ला घाट से नदी में बहा दिया और सूटकेस में बहाने के पहले बाकायदा सूरज ने सेल्फी भी ली और उसे स्टेटस पर भी लगाया l मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ l सूरज ने आकांक्षा की हत्या क्यों की, इसका कारण भी बताया। उसने कहा कि उसके दूसरी युवती के साथ संबंधों की जानकारी होने से वह बेहद खफा थी। आकांक्षा उस पर शादी का दबाव दे रही थी। टालने पर उन दोनों के साथ की तस्वीरों को वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।