स्वामी रामभद्राचार्य बोले ओवैसी दिन में सपना देख रहे हैं
नई दिल्ली । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'हिजाब वाली प्रधानमंत्री' वाले बयान पर राजनैतिक और धार्मिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। भाजपा के बाद अब प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा,कि 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। देश ने अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति और हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति बनाया, उन्हें और क्या चाहिए? ओवैसी दिन में सपने देख रहे हैं। अगर भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनती है, तो वह हिजाब नहीं बल्कि साड़ी पहनेगी।'



