भोपाल l प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर ध्यानाकर्षण पर चर्चा में सरकार के जवाब से असहमत विपक्ष ने वॉकआउट  किया। पूर्व मंत्री सचिन यादव  ने कहा कि सरकार दागदार है।सदन में गलत जवाब देती है।अपराधों को लेकर हमारे तीन साथियों ने सरकार का ध्यानाकर्षण कराया लेकिन गलत उत्तर दिए गए। सरकार कहती है कि एक भी दागी अधिकारी थानों में पोस्टेड नहीं है। ये गलत है। सरकार को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए। वॉकआउट से पहले मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपराधों को लेकर जवाब दिया।  उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश में किसी भी दागदार को थाने का प्रभारी नहीं बनाया गया है। किसी भी थाने में आरक्षक निरीक्षक को 5 साल से अधिक थाने में नहीं रखा जा रहा है। ऐसे सख़्त निर्देश प्रदेश में मोहन सरकार ले रही है। विपक्ष ने सरकार के जवाब पर असहमति जताई।