भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं पार्टी विशेष होती है - तोमर

श्योपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें ही विकास कार्य करती हैं। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। श्योपुर अब पहले जैसा नहीं रहा है। श्योपुर का लगातार विकास हो रहा है। विकास को और गति देने और मध्यप्रदेश के अग्रणी जिलों में श्योपुर को शामिल कराने के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताना होगा। भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं, पार्टी विशेष होती है। भाजपा की सरकार ही विकास करती है। कांग्रेस विकास के पहिए को रोक देती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जनता से संपर्क कर भाजपा सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्य जनता को बताएं और पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए कार्य करें। यह बात केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने श्योपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने विजयपुर में भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर विजयपुर से पार्टी प्रत्याशी श्री बाबूलाल मेहरा भी उपस्थित थे। श्री तोमर ने मुरैना जिले के दिमनी में जनसभा को भी संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने श्योपुर बाजार में गणेश जी के दर्शन करने के पश्चात् जनसंपर्क भी किया। जनसंपर्क करने के बाद श्योपुर विधानसभा के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पार्टी है। भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं, पार्टी विशेष होती है। हमारी पार्टी में सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ समर्पण भाव से काम करते हैं। श्री तोमर ने कहा कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी श्योपुर प्रवास पर आ रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास से श्री शाह के प्रवास कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाना है।
श्योपुर बदल रहा है, जनता को बताएं भाजपा सरकार के विकास कार्य
श्री तोमर ने कहा कि अब श्योपुर बदल रहा है, ये विकास के नित नये आयाम खड़े कर रहा है। श्योपुर में मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त हैं, लेकिन अभी विकास के बहुत काम करना शेष है। श्योपुर विकास के नए आयाम स्थापित करें, इसके लिए पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और मतदाताओं को भाजपा सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को बातएं। कार्यकर्ता सम्मेलन में श्योपुर से पार्टी प्रत्याशी श्री दुर्गालाल विजय, श्री सुरेंद्र सिंह जाट, श्री महावीर सिंह सिसोदिया, श्री कैलाश नारायण गुप्ता, श्री राम लखन नापाखेड़ी, महामंत्री श्री शशांक भूषण, श्री नरेश धाकड़ सह मिडिया प्रभारी सहित समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित थे।
*कांग्रेस झूठ की बैसाखी के सहारे, हाथी हांफ रहा*
मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र के आरोली, मलबसई में आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व पार्टी प्रत्याशी श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा को छोड़क़र अन्य राजनीतिक दल देश को आगे बढऩे से रोकना चाहते हैं। कांग्रेस झूठ की बैसाखी के सहारे चल रही है, हाथी तो उत्तरप्रदेश में हांफ रहा है। 2023 विधानसभा चुनाव नाली और सडक़ का चुनाव नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा के नेतृत्व में देश में अनेकों बड़े काम हुए हैं। कई काम अभी होना बाकी हैं, जिसके लिए 2024 में श्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए 2023 में मप्र में भाजपा की सरकार चुना जाना जरूरी है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 खत्म हुई, अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर का निर्माण हो रहा है। झूठ की बैसाखी के सहारे सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के वादे पूरे नहीं किए। 2003 से पहले मुरैना जिले के किसी गांव में डामर की सडक़ें नहीं थी। बिजली आने का कोई भरोसा नहीं करता था, भाजपा के शासन में सडक़ें और बिजली की बेहतर व्यवस्था हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें और भाजपा को फिर से चुना तो वे जनता के सम्मान में चार चांद लगाने का काम करेंगे।