किसान का नामः- श्री धर्मेन्द्र शर्मा                      
पिता का नामः- श्री रामसनेही शर्मा                                  
जातिः- सामान्य
ग्राम व पोस्टः- दबोहा विकासखण्ड भिण्ड जिला-भिण्ड (म0प्र0)

भिण्ड जिले के ग्राम दबोहा के कृषक श्री धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि परिवार में पहले कई वर्षों से परंपरागत खेती चली आ रही थी। जिसमें वर्तमान में लाभ कम मिल पा रहा था। फिर में एक दिन आत्मा कर्मचारियों के मार्गदर्शन के माध्यम से मुझे कृषक संगोष्ठी, कृषक प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के बारे बताया गया। फिर मैं आत्मा योजना के कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। जिसमें मुझे फल उत्पादन करने की जानकारी दी गई।
कृषक श्री धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि 0.20 हेक्टेयर में केला के पौधे लगाए जिसमें 700 पौधे लगे हुये हैं। जिनको मैंने सचदेवा टिसु कल्चर लेब दबोह से पौधे प्राप्त किये उसके बाद केले के बीच में सफेद मूसली लगाई जिससे लगभग 4 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ है। जिससे मुझे 60 से 70 हजार रूपये की आय प्राप्त हुई। मैंने केले के बीच में टमाटर के पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि केला लगभग 11 माह में फसल तैयार हो जायेगी। इसके साथ-साथ मैंने अपने खेत पर ताईबान अमरूद, आम और बेर के कुछ पौधे लगाये हुये हैं। जिनसे भी अच्छी आय प्राप्त हो रही है।