छिंदवाड़ा सौसर क्षेत्र में रसूखदार शराब ठेकेदारों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। सरेआम गुंडागर्दी करने वाले शराब ठेकेदार ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए एक होटल में घुसकर आदिवासी कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।