बिजनौर - एक 13 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहती है। वह 9वीं की छात्रा है। उसके माता-पिता सरकारी सेवा में हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गोमती एनक्लेव निवासी वीर सिंह यादव उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। वह मूलरूप से बांदा के बबेरू का रहने वाला है। आरोप है कि 22 जनवरी को किशोरी के माता पिता दफ्तर गए थे। दादी घर के बाहर धूप में बैठी थीं। तभी घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अक्सर दोपहर में आने लगा और ब्लैकमेल कर 12 फरवरी तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बात बताई। माता-पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।किशोरी के पिता के मुताबिक आरोपी बहुत रसूख वाला है। वह समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। यहीं नहीं प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ उसकी फोटो भी है। लोगों को उनके साथ की फोटो दिखाकर रौब गांठता है।