मोबाइल व्यक्ति की पीठ पर लगाकर Ti बोले मशीन तो बांग्लादेशी बता रही है
कौशांबी - 23 दिसंबर को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने झुग्गी झोपड़ी में सत्यापन अभियान चलाया था। जब पुलिस झुग्गी क्षेत्र में पहुंची तब एक व्यक्ति से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगा। व्यक्ति मूलरूप से बिहार के अरनिया का रहने वाला था। पहचान पत्र देखते ही Ti ने कहा कि बांग्लादेश के हो या बिहार के, हमारे पास ऐसी मशीन है जो लगाते ही बता देती है कि कौन-कहां का है। इसके बाद मशीन लाने की बात कहकर अपना मोबाइल व्यक्ति की पीठ पर लगाकर कहते हैं कि मशीन बांग्लादेशी बता रही है। तब व्यक्ति कहता है कि नहीं साहब यहां कोई भी बांग्लादेशी नहीं है। सभी बिहार व अन्य जगह के हैं। 26 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ l



