पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद एवं टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने हमला कर दिया l अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गयी है, विपक्ष और भाजपा एक दूसरे को आइना दिखने में लगी हैं l इसी बीच भाजपा प्रवक्ता के के  शर्मा ने कहा है कि ‘जब बंगाल की जनता पर जुल्म हो रहा था तब TMC के नेता ठहाके लगा रहे थे अब जनता जवाब दे रही है, तो जनता से डरके भाग रहे हैं l बंगाल की जनता भी एक ही सुर में बोल रही है कि जो बोया है वह तो काटना ही पड़ेगा l