पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में बड़ा खुलासा हुआ है, दरअसल इस मामले में बंगाल पुलिस ने वायरल विडियो में दिख रहे जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें से चार आरोपी टीएमसी की पूर्व विधायक और इस बार की प्रत्याशी रहीं लवली मैत्रा के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें से एक नाम आकाश गयान का है। आकाश की मां ने खुद मीडिया के सामने बयान दिया है कि उनका बेटा टीएमसी का एक नियमित कार्यकर्ता है और इस चुनाव में लगातार टीएमसी की बूथ लेवल मीटिंग्स में जाता रहता था