पटना । पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने  गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है l उन्होंने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है l तेज प्रताप ने संतोष रेनू यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया और पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है l इस मामले के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है l राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पार्टी के अंदर ऐसा क्या हुआ कि मामला पुलिस और गृह मंत्रालय तक पहुंच गया l