कटनी l ढाई साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद विजयराघवगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष मनीषा शर्मा और कैमोर नगर परिषद की अध्यक्ष वसुधा मिश्रा ने अपने - अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दोनों नगर परिषदों में नई अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।

निर्वाचन की तय समय सीमा में केवल बीजेपी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस अपना प्रत्याशी भी खड़ा नहीं कर सकी । कैमोर में संयुक्त कलेक्टर महेश मंडलोई और विजयराघवगढ़ में संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने नामांकन पत्रों की जांच कर राजेश्वरी दुबे और पलक ग्रोवर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद विधायक संजय पाठक और बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की मौजूदगी में दोनों को प्रमाणपत्र सौंपा गया।