झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को लेकर विधायक और पूर्व विधायक आपस में ही भिड़ गए..जमकर हुआ हंगामा और धक्का-मुक्की
ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) l जसपुर के प्रमुख चौराहे पर झांसी की रानी लक्ष्मीवाई की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक और पूर्व विधायक दोनों ही आमने-सामने आ गए है जमकर हंगामा हुआ, धक्का-मुक्की तक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और फिलहाल प्रतिमा लगाने का कार्य रूकवा दिया गया है। विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ प्रतिमा लगवाने के लिए चौराहे पर टाइल्स हटवा रहे थे। सूचना पर पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल भी मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने बताया कि वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित करने की मांग महिलाओं और ब्राहम्ण समाज की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। कहा कि इस स्थान पर अतिक्रमण था, जिसे नगर पालिका प्रशासन ने छह महीने पहले हटा दिया था। इसके बाद यहां प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया था।


