भोपाल l विधानसभा के शीत कालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्रवाई दिल्ली ब्लॉस्ट में मारे गए लोगों और नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निधन उल्लेख में छिंदवाड़ा में कथित जहरीले कफ सिरप से मृत बच्चों का जिक्र नहीं होने पर आपत्ति जताई, जिस पर सत्ता पक्ष ने आसंदी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध और नारेबाजी की। अध्यक्ष की समझाइश के बाद कार्यवाही आगे बढ़ी। विजयवर्गीय ने इन मामलों को विलोपित करने की मांग की। इस पर सिंघार ने कहा कि मैं सरकार पर आरोप नहीं लगा रहा हूं, मैं सिर्फ बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त कर रहा हूं।