विदिशा l समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य जिले में आठ अगस्त तक जारी रहेगा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने उपार्जन केन्द्रो पर किसी भी प्रकार की ठगी के शिकार ना हो किसानबंधु इसके लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित कराए गए है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मूंग उपार्जन के लिए निर्धारित एफएक्यू पैरामीटरो के अनुसार समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाए। पंजीकृत किसानो को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए हरेक उपार्जन केन्द्र के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

                कलेक्टर श्री गुप्ता ने राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि अपने अपने कार्य क्षेत्रो के मूंग उपार्जन केन्द्रो का औचक निरीक्षण स्वंय करें। अधीनस्थ तहसीलदारो से कराना सुनिश्चित करेंगे। इसी कडी के तहत शमशाबाद के मूंग उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण क्षेत्र के तहसीलदार डाॅ दर्शनलाल नेगी ने औचक निरीक्षण किया और उपार्जन केन्द्रो पर संपादित किए जा रहे कार्यो की जानकारियां प्राप्त की है।