उड़ती धूल गड्ढे से परेशान व्यापारियों ने किया चक्का जाम...
- कुछ समय पहले डाली गई सीसी रोड को 20 दिन पहले खोद कर बिछाई पाइपलाइन सुधार ना होने पर जताई नाराजगी

विदिशा - बड़ी संख्या में व्यापारियों ने  तिलक चौक पर  एकत्रित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया l व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली से सभी व्यापारी आमजन और उपभोक्ता परेशान हैं l बताया गया कि तिलक चौक से नीमताल तक के बीच का रोड कुछ समय पहले ही बनाया गया था। उसके बाद उसे दोबारा खोद दिया गया। पिछले 20 दिनों से खुदी हुई पड़ी है ,उसे सुधारा नहीं किया। इसकी वजह से रोड पर गड्ढे और उससे उड़ रही धूल से सभी लोग परेशान हैं। इस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधरने की मांग की गई है अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई l