भोपाल । विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया द्वारा लगाए गए सवाल में बताया गया कि कुपोषित बच्चों के लिए 8 से 12 रुपए तक प्रतिदिन खर्च किया जा रहा है। भूरिया ने कहा कि आदिवासी जिलों की स्थिति चिंताजनक है।  भूरिया ने बताया कि प्रदेश में 1 लाख 36 हजार बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।1 लाख 36 हजार में से 29 हजार 830 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं।मध्यप्रदेश में कुपोषित बच्चों का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत दर से ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत दर के अनुसार 5.40 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं वहीं मध्य प्रदेश में 7.79 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं l