भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 24 से 30 मई तक झारखंड प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा प्रवास के दौरान देवघर, दुमका और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा 7 दिनों तक झारखंड के देवघर, दुमका एवं गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा एवं विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बूथ मैनेजमेंट से वर्ष  2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिल चुका है। इस लोकसभा चुनाव में भी मध्यप्रदेश में बूथ मैनेजमेंट से बहुत बेहतर परिणाम आने वाले हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने श्री शर्मा के बूथ मैनेजमेंट के अनुभव का लाभ झारखंड में पार्टी को मिले, इसके लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा झारखंड के देवघर, दुमका एवं गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के साथ ही बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे।