विदिशा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और संवेदनशीलता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
मामला बामोरीशाला क्षेत्र का है, जहां 19 वर्षीय महिला परिजनों के साथ टंकी पर चढ़ गई थी। परिजन लगातार उसे मनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दे रही थी।