हनुमान चालीसा पढ़ने पर 5,000 रुपए जुर्माना लगाया गया
भोपाल l सीहोर की वीआईटी यूनिवर्सिटी में दूषित पानी, निम्न स्तर का भोजन और छात्रों के बीमार होने के बाद हुए आक्रोश, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं पर,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छात्रों को हनुमान चालीसा पढ़ने पर 5,000 रुपए जुर्माना लगाया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास हुआ। कैंपस में फर्जी क्लीनिक चलाया गया और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में बाधा डालते हुए सीएमएचओ को रोका गया। यूनिवर्सिटी में अवैध निर्माण हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। विधायक कटारे ने कहा कि इतने गंभीर मामलों पर सरकार की ढिलाई सवाल पैदा करती है। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जवाब देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक प्रकरण में 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच चल रही है। मंत्री परमार ने कहा कि प्रबंधन पर ऐसी कार्रवाई होगी जो अब तक किसी पर नहीं हुई होगी।



