दुबई। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। हालांकि, कोहली ने धैर्य नहीं खोया और शतक पूरा करके ही दम लिया। हालांकि, शाहीन को फैंस की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।