राजगढ़ l डी.जी. जेल श्री वरुण कपूर द्वारा आज जिला जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा जेल में बंदियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली।डी.जी. जेल श्री कपूर ने बंदियों से खान-पान की गुणवत्तास्वच्छतास्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला कैदियों से विशेष संवाद किया तथा उनके अपराध संबंधी स्थितिस्वास्थ्यभोजन व्यवस्था एवं बच्चों की देखभाल को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डी.जी. जेल द्वारा महिला कैदियों के बच्चों की सुविधा हेतु साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिएजिससे बच्चों को शिक्षा एवं दैनिक आवागमन में सुविधा मिल सके। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के मानवीय अधिकारोंस्वास्थ्य एवं पुनर्वास से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासनात्मक पहलुओं की जानकारी साझा की।