क्या भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय हो गया है
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कई नाम चल रहे हैं लेकिन आज यकायक राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे का नाम चर्चा में आया है l सूत्रों का कहना है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं और उनके नाम पर सहमति बन चुकी है, ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है l सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि वसुंधरा राजे को लोगों ने बधाई देना भी शुरू कर दिया है हालाकि जब तक अधिकृत घोषणा न हो जाए तब तक कुछ कहना मुश्किल है लेकिन अगर धुआं निकला है, तो यह भी निश्चित है कि कहीं ना कहीं आग जरूर लगी होगी l



